The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » मंगरोप थाने का मामला – शादी से दो दिन पहले प्रेमी ने दुल्हे को भेजे फोटो वीडियो, फिर दुल्हे के घर हुआ हमला

मंगरोप थाने का मामला – शादी से दो दिन पहले प्रेमी ने दुल्हे को भेजे फोटो वीडियो, फिर दुल्हे के घर हुआ हमला

मेवाड़ समाचार

शादी के रिश्ते में विवाद और धमकी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एआई (AI) तकनीक के जरिए आवाज बनाने का दावा कर सच छुपाने की कोशिश की गई। मंगरोप निवासी कालू सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर राजू सिंह, कमलेश सिंह और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, कालू सिंह के पुत्र लोकेन्द्र सिंह का रिश्ता महुआ निवासी राजू सिंह की पुत्री वैदिका कंवर के साथ तय हुआ था और विवाह की तारीख 20 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। विवाह से ठीक दो दिन पहले 18 अप्रैल को लोकेन्द्र के पास साहिल शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया।

साहिल ने दावा किया कि वह वैदिका से प्रेम करता है और उनके निजी फोटो व चैट्स साझा किए। उसने कॉल कॉन्फ्रेंस पर वैदिका से बात भी करवाई, जिसमें वैदिका ने कथित तौर पर शादी से पहले घर से भागने की बात कही।

जब कालू सिंह ने इस संबंध में वधू पक्ष के राजू सिंह और अन्य परिजनों को जानकारी दी, तो उन्होंने यह कहकर बात टाल दी कि ऐसी आवाजें आजकल एआई (AI) एप्लीकेशन के जरिए किसी की भी बनाई जा सकती हैं। हालांकि, बाद में वैदिका की माता ने आवाज की पुष्टि की, जिसके बाद लोकेन्द्र ने शादी से इनकार कर दिया।

आरोप है कि रिश्ता टूटने से नाराज होकर आरोपी पक्ष ने 19 अप्रैल की रात करीब 3 बजे 19-20 आदमियों और महिलाओं के साथ कालू सिंह के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने लोकेन्द्र को जान से मारने की धमकी दी और अपहरण करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी लोकेन्द्र के करियर (SI एग्जाम की तैयारी) को बर्बाद करने की धमकी भी दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories