The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » शेखावाटी यूनिवर्सिटी में पुलिस ने छात्रों को लात-घूंसों से पीटा:महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के आने पर हंगामा; स्टूडेंट बोले- RSS के लोगों को बुलाया

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में पुलिस ने छात्रों को लात-घूंसों से पीटा:महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के आने पर हंगामा; स्टूडेंट बोले- RSS के लोगों को बुलाया

मेवाड़ समाचार

सीकर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी के 5वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के मंच पर आते ही छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने विरोध कर रहे छात्रों को रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं माने तो कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने छात्रों के बाल पकड़े और लात-घूंसों से मारा। इसके बाद चार छात्रों को थाने ले जाया गया।

SFI के कार्यकर्ताओं ने कहा- विश्वविद्यालय के कुलपति ने आरएसएस का एजेंडा स्थापित करने के लिए संघ से जुड़े लोगों को न केवल बुलाया है, बल्कि उन्हें सम्मानित भी कर रहे हैं।

छात्रों के विरोध और मारपीट की 3 तस्वीरें

शिक्षाविदों और राज्यपाल को बुलाते थे, इस बार परंपरा तोड़ी SFI के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पिछले चारों दीक्षांत समारोहों में एक परंपरा रही है। इसमें केवल शिक्षाविदों और राज्यपाल को ही मुख्य अतिथि बनाया जाता था। लेकिन इस बार विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस परंपरा को तोड़ते हुए आरएसएस का एजेंडा स्थापित करने के लिए संघ से जुड़े लोगों को बुलाया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाना कहां तक उचित

छात्र संगठन ने मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि की योग्यता पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने तर्क दिया कि जो व्यक्ति सांसारिक जीवन त्याग चुका हो और जिसका जीवन अब केवल ध्यान और अध्यात्म तक सीमित हो, उसे शैक्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाना कहां तक उचित है।

छात्र नेताओं ने यह भी पूछा कि कैलाशानंद गिरि का शिक्षा और समाज में क्या विशेष योगदान रहा है और आखिर किन मापदंडों के आधार पर उन्हें मुख्य अतिथि चुना गया है।

छात्र संगठन ने दी थी विरोध की चेतावनी

छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने एक दिन पहले ही महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था। विरोध के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में आरएसएस का पुतला भी फूंका था।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दे दी थी कि महामंडलेश्वर के आने पर विरोध किया जाएगा। विरोध के बावजूद गुरुवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के साथ निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि मुख्य अतिथि के रूप में आए। इस पर छात्रों ने विरोध जताया।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories