मेवाड समाचार
कोटडी रमजान उल मुबारक के मुबारक मौके पर नेहरू नगर के पंजतन पाक कमेटी के नौजवान हजरात ने तमाम आम मुस्लिम समाज कोटड़ी के रोज़ा रखने वाले बच्चे, बूढ़े, नौजवानों व ख्वातिनो का इफ़्तार करवाया।
इफ्तार में पंजतन पाक कमेटी के सदर अता उर रहमान बिसायती ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत ही पाक, ओर बरकतों वाला महीना है जिसमें गर्मी के मौसम में छोटे बड़े सभी लोग रोज़ा रखते है और इफ्तार करके रब से अपने अमन और सुकून की दुआ करते हैं
इफ्तार के दौरान मदीना मस्जिद के सदर हाजी फारुख मुल्तानी, सेक्रेट्री अली शेर मेवाती, कोषाध्यक्ष अता उर रहमान बिसायती, मौलाना नौमान रज़ा संभली, इमरान मुल्तानी, वसीम मुल्तानी,हाजी मुनीर मेवाती, हाजी मुबारिक बिसायती, हाजी पीरू बिसायती, शौकत कुरैशी,लाल मोहम्मद, मुबारिक मेवाती, अली मेवाती, इकराम मंसूरी, अल्फैज मेवाती, तोसिफ मेवाती, साजिद पठान और भी सैकड़ों की तादाद में बच्चे, व औरतें मौजूद थी। जिन्होंने साथ मिलकर इफ्तार किया और देश में अमन चैन ओर सुकून की दुआ मांगी।
Author: mewadsamachar
News
