The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा, विजयनगर के बाद जयपुर में कैफे में नाबालिग से रेप ,दो संचालक गिरफ्तार

भीलवाड़ा, विजयनगर के बाद जयपुर में कैफे में नाबालिग से रेप ,दो संचालक गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

प्रदेश में विजय नगर ओर भीलवाड़ा के बाद अब राजधानी जयपुर में नाबालिग से कैफे में बलात्कार का मामला सामने आया हे इलिस ने कैफे मालिक शीत दो लोगों को गिरफ्तार किया हे:दोनों ने आरोपी को दुष्कर्म के लिए जगह दी थी वहां , बैड लगे हुए मिले हे।

महेश नगर थाने की सीआई गुंजन सोनी ने बताया- 26 फरवरी को नाबालिग ने पॉक्सो एक्ट में एक रिपोर्ट थाने में दी थी। इस पर नाबालिग लड़की का मेडिकल कराकर जांच शुरू की गई। जांच के बाद नाबालिग से गलत काम करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 28 फरवरी को गिरफ्तार किया।

महेश नगर थाना पुलिस ने रेप करने की जगहों की जांच की तो सामने आया कि आरोपी ने दो कैफे में नाबालिग के साथ गलत काम किया था। इस पर पुलिस ने कैफे संचालक बाबुूलाल और कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी के मामा के लड़के लोकेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। उसने आरोपी को नाबालिग से गलत काम करने के लिए खुद का घर दिया था।

आरोपी दोनों कैफे संचालक पैसा लेकर देते थे रूम

एक कैफे में छोटे-छोटे केबिन बने हुए हैं। जहां पर केबिन में बैड लगे हुए हैं। आरोपी संचालक ने प्रति घंटे के हिसाब से आरोपी और पीड़िता को कैफे में बैड दिया था। वहीं, दूसरे कैफे में संचालक ने बेसमेंट में खुद के कमरे को पैसा लेकर आरोपी युवक और नाबालिग को दिया था।

पुलिस ने बाबूलाल (21) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव हरिपुरा थाना लोसल जिला सीकर हाल डीएचसी कैफे संचालक गणेश मार्ग 60 फिट रोड महेश नगर जयपुर ओर कृष्ण कुमार यादव उर्फ बल्लू उर्फ किशन (25) पुत्र रामकरण यादव निवासी गांव सीतापुर थाना भाबरु जिला जयपुर ग्रामीण हाल द ब्रोज कैफे संचालक गणेश मार्ग 60 फिट रोड महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार किया हे।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories