मेवाड़ समाचार
कोटडी ब्लॉक में साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित बेसिक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 33 ग्राम पंचायते एवं उनके अधीनस्थ विद्यालयों में आयोजित की गई। जहां आजकल बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही है वहीं प्रोढ एवं बुजुर्गों ने भी अपना रूझान पढाई के प्रति दिखाते हुये साक्षरता की परीक्षा दी ।
ब्लॉक कोटड़ी में जिला कलेक्टर द्वारा कोटड़ी ब्लाक को 5000 हजार परिक्षार्थियो का लक्ष्य दिया गया था जिसमें कोटडी ब्लाक के अधिकारीयों के प्रयास से लक्ष्य से अधिक लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने बढ-चढ कर भाग लिया और 5023 नवसाक्षरो ने परीक्षा दी ।
कंट्रोल रूम प्रभारी उमेश खोईवाल ने बताया कि नव साक्षर बनने के लिए परीक्षा आयोजित कि गई जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
कोटडी ब्लाक में उदय लाल सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दियें । सन्दर्भ व्यक्ति अनिल कुमार बांगड और सत्यनारायण पटवारी ने भी सघन निरीक्षण किया। कन्ट्रोल रूम प्रभारी उमेश खोईवाल, लादू लाल रेगर, नारायण सिंह थें
Author: mewadsamachar
News