The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » कैफे में आने वाले युवक-युवतियो के बनाए अश्लील वीडियो , चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैफे में आने वाले युवक-युवतियो के बनाए अश्लील वीडियो , चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

चित्तौड़गढ़ एक कैफे संचालक ने अपने कैफे में आने वाले युवक-युवतियों के निजी पलों को चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लिया था। पुलिस को आरोपी के आईफोन से 33 अश्लील वीडियो और कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं।

यह मामला उस समय खुला, जब पुलिस ने एक बदमाश को तलवारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दुर्ग निवासी दुष्यंत कुमावत (25) के रूप में हुई, जो ‘फोर्ट कैफे’ नाम से कैफे संचालित करता था।

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस ने जब उसके आईफोन की जांच की तो उसमें एक हिडन फोल्डर मिला, जिसमें ये अश्लील सामग्री पाई गई। आरोपी ने शुरुआत में यह दावा किया कि वीडियो उसने इंटरनेट से डाउनलोड किए थे, लेकिन जांच में यह सामने आया कि ये वीडियो उसके कैफे में बनाए गए थे। पुलिस अब यह जांच रही है कि क्या आरोपी इन वीडियो का गलत इस्तेमाल कर किसी को ब्लैकमेल कर रहा था या इन्हें बेचने की योजना बना रहा था।

इस घटना के बाद पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों, खासकर कैफे और होटलों में सतर्क रहें। साथ ही, कैफे संचालकों को जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories