The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा शहर सोमवार से लागू होगी नयी ट्राफिक व्यवस्था, दो मार्ग रहेंगे वन वे

भीलवाड़ा शहर सोमवार से लागू होगी नयी ट्राफिक व्यवस्था, दो मार्ग रहेंगे वन वे

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने एवं आमजन को सुलभ यातायात व्यवस्था देने के लिए यातायात पुलिस रविवार से शहर में दो मार्गों पर तिपहिया-चौपाइयां वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू करेगी।

यातायात पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को शहर में तिपहिया-चौपहिया वाहनों के लिए आगामी 7 दिन तक प्रायोगिक तौर पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसी व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आने पर इसे कानूनी रूप से लागू किया जाएगा।

बता दें कि विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित यातायात व्यवस्था बैठक में प्राप्त सुझावों को लेकर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 मार्च सोमवार से साबुन मार्ग, दाल मिल, मुरली विलास धर्मशाला पर तिपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए वन वे है किया जाएगा।

साथ ही खडेश्वर महाराज मंदिर से अजमेर पुलिया होकर जिलाधीश कार्यालय की ओर जाना बंद कर, जिलाधीश कार्यालय की ओर जाने वाले वाहन अजमेर तिराया जेल तिराहा होकर जाएंगे

यह यातायात व्यवस्था आगामी सात दिवस के लिए प्रायोगिक तौर पर की जा रही है। इस व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आने पर इसे कानूनी और स्थाई रूप से लागू किया जाएगा।यातायात पुलिस ने इस व्यवस्था के लिए आम जन से सहयोग की अपील की

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories