The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » आसींद में बवाल, साइड को लेकर हुई बहस में गायक पर हमला , समुदाय विशेष के तीन गिरफ्तार, कस्बे में पुलिस तैनात

आसींद में बवाल, साइड को लेकर हुई बहस में गायक पर हमला , समुदाय विशेष के तीन गिरफ्तार, कस्बे में पुलिस तैनात

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में गुरुवार रात उस वक्त माहौल गरमा गया गया, जब समुदाय विशेष के लोगों ने गायक कलाकार व उसके एक साथी पर न केवल हमला किया, बल्कि ईंटें मारकर कार के शीशे भी तोड़ दिये।

इस घटना से कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। एहतियातन कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आसींद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुरा निवासी गायक कलाकार राजू पुत्र मोहन रावल, साथी मोनू गुर्जर सहित चार जनों के साथ कार से आसींद के पीडब्लूडी चौराहे से नेगडिय़ा के लिए रवाना हुये। नेगडिय़ा और पीब्ल्यूडी चौराहे के बीच एक ट्रैक्टर रोड पर खड़ा था, जिसे हटाने के लिए कार का हॉर्न बजाया। इसे लेकर दो पक्षों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि मीरांबक्ष, जावेद व साजिद आदि ने राजू व मोनू पर हमला कर दिया।

आरोपितों ने ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। हमले में राजू की आंख के पास चोट आई। इस घटना से आसींद में कुछ देर माहौल गरमा गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की। साथ ही पीड़ित युवकों का प्राथमिक उपचार व मेडिकल करवाते हुये राजू रावल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया। इसकी जांच डीएसपी आसींद ओमप्रकाश सिंह कर रहे हैं।

फिल्हाल इस घटना को लेकर तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं कस्बे में पुलिस गश्त कर स्थिति पर निगाह रखे हुये हैं।

आसींद में बीती रात गायक कलाकर राजू रावल व साथी पर हुये हमले के बाद शुक्रवार को आसींद कस्बे के लोगों ने एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर एसडीएम भरतराज गुर्जर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया है कि राजू रावल व उसके साथियों से मारपीट करने वाले समुदाय विशेष के जो लोग हैं,

उनके द्वारा नेगडिय़ा रोड पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसे रोका जाये। डीएसपी आसींद ओमप्रकाश सिंह ने इस दौरान कहा कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories