The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » चंदेरिया में 3 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, अधेड़ आरोपी हिरासत में

चंदेरिया में 3 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, अधेड़ आरोपी हिरासत में

मेवाड़ समाचार

चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाने में एक ढाई से 3 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने है जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को डिटेन किया है। वहीं बालिका का मेडिकल करवाया जाकर अनुसंधान शुरू कर दिया है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग और अन्य लोग एकत्रित होकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

लोगों का आरोप यह भी है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के स्थान पर सूचना देने वाले लोगों को ही आरोपित को थाने में लेकर आने की सलाह दे दी। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण शिवलाल टेलर गंगरार थाना अधिकारी डीपी दाधीच मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना इलाके में किराए से रहने वाले हैं एक परिवार की तीन वर्षीय मासूम को उसी का पड़ोसी सलीम कमरे में ले गया। जिसकी जानकारी मिलने पर उसकी मां और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। और पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची। बाद लोग आरोपित को लेकर थाने पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर थाने में पहुंचे। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दिया।

वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपित के परिजनों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने लोगों को स्पष्ट किया कि इस अपराध को हैवानियत की श्रेणी में रखा जाता है और इस प्रकरण के संदर्भ में पूरी कार्रवाई की गई है भारतीय दंड संहिता के अनुसार विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है किसी भी स्थिति में आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक शिवलाल टेलर ने एक नाबालिक बच्ची के साथ अनैतिक काम करने का प्रयास करने का प्रकरण दर्ज करने और आरोपी को हिरासत में लेने की बात कही है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories