The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » मंदिर में हुई 60 लाख कि चोरी का खुलासा नहीं होने के विरोध में हमीरगढ़ के बाजार दूसरे दिन भी बंद, मुस्लिम समाज ने भी किया समर्थन

मंदिर में हुई 60 लाख कि चोरी का खुलासा नहीं होने के विरोध में हमीरगढ़ के बाजार दूसरे दिन भी बंद, मुस्लिम समाज ने भी किया समर्थन

मेवाड़ समाचार

हमीरगढ़ क्षेत्र के चावंडा माता मंदिर में हुई चोरी के विरोध में दूसरे दिन भी हमीरगढ़ कस्बा बंद है।
दो दिन से लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया l

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा है कि हमीरगढ़ में यह बहुत निंदनीय घटना है प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द कार्यवाही कर चोरों को सभी के सामने लाया जाए l

पिछले दिनों कस्बे में स्थित पहाड़ी पर बना चामुण्डा माता का अतिप्राचीन एवं मनोरम मन्दिर राजस्थान में अपनी अलग ही छवि बनाए हुए है लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है।विगत 10 फरवरी की अर्धरात्रि में मंदिर में महिलाओं के भेष आए आधा दर्जन से अधिक चोर चामुण्डा माता जी की प्रतिमा पर श्रृंगारित करीब 60 लाख रुपयों के जेवरात सहित नगदी चुराकर फरार हो गए।जिसका 6 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई

पुलिस की अधरझूल कार्रवाई से आहत विभिन्न हिन्दू संगठनों ने शनिवार को कस्बे के सदर बाजार स्थित सब्जी मण्डी में इकट्ठा होकर चोरों से माल बरामदगी एवं त्वरित गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन में शुरू किया हैं।

अनिश्चितकालीन बाजार बंद का आह्वान करते हुए बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही बुजुर्ग,महिलाएं और युवा मौके पर धरने पर बैठे है। इधर नया बाजार, नई आबादी में मुस्लिम समुदाय ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर माता जी के मन्दिर से हुई चोरी के खुलासा नही करने का विरोध जताते हुए आपसी भाईचारे की मिशाल कायम की है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories