The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा महोत्सव आज से, शोभायात्रा हुई निरस्त, जिले के आठ युवाओं कि दुर्घटना में मौत कि कारण लिया निर्णय

भीलवाड़ा महोत्सव आज से, शोभायात्रा हुई निरस्त, जिले के आठ युवाओं कि दुर्घटना में मौत कि कारण लिया निर्णय

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा

“अटूट धागे, संस्कृति के’ थीम के साथ भीलवाड़ा महोत्सव-2025 की शुरुआत आज से हो रही है ।

पहले कार्यक्रम के रूप में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे कलेक्ट्रेट से शोभायात्रा निकलनी थी। लेकिन गुरुवार को दूदू के पास सड़क हादसे में भीलवाड़ा के 8 लोगों की मौत के कारण इसे रद्द कर दिया है

महोत्सव के दौरान राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और संगीत का नजारा देखने को मिलेगा।

यह महोत्सव कला, संस्कृति और परंपरा को जीवंत करेगा। मनोरंजन और रोमांच से भी भरपूर रहेगा। चित्रकूट धाम में सुबह 11 बजे से लोकरंग प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें पेंटिंग, मांडना, मेंहदी, रंगोली, चित्रकला और सितौलिया जैसी पारंपरिक कलाओं की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

शाम 5 बजे टाउन हॉल में लोकमाता अहिल्याबाई पर आधारित लोकनाट्य का मंचन होगा। इसका निर्देशन अरू-अजयकरण जोधपुर ने किया है। रात 8 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल में कवि और टीवी कलाकार शैलेश लोढ़ा हास्य और व्यंग्य से समां बांधेंगे। रात 10 बजे लेजर शो होगा।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories