मेवाड़ समाचार
राजस्थान की संगरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनियां विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिमन्यु पूनियां 25 फरवरी को सात फेरे लेंगे। अभिमन्यु विधानसभा सदस्य होने के साथ ही राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं, पूनियां प्रदेश कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओं में शुमार हैं। उनकी जीवन संगिनी कौन हैं? जानते हैं…
25 फरवरी को शादी करेंगे विधायक अभिमन्यु
राजस्थान में कांग्रेस के युवा विधायक अभिमन्यु पूनियां अब विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। साल 2022 में अभिमन्यु पूनिया की रिंग सेरेमनी हुई थी, अब विवाह की तारीख नजदीक आ रही है, तो उनकी रिंग सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है।
कौन हैं माननीय की जीवनसंगिनी?
अभिमन्यु पूनियां की जीवन संगिनी कौन हैं? इसको लेकर भी अभिमन्यु पूनिया के समर्थकों में काफी उत्सुकता है। आपको बता दें कि अभिमन्यु पूनियां की भावी जीवनसाथी का नाम भावना है। भावना सरकारी कर्मचारी हैं। दोनों 25 फरवरी को सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के बाद 27 फरवरी को अभिमन्यु पूनिया के विधानसभा क्षेत्र संगरिया में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जयपुर में भी रिसेप्शन प्रस्तावित है।
संगरिया से विधायक, राहुल के नजदीकी
अभिमन्यु पूनियां राजस्थान की संगरिया सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। इसके साथ ही वह राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अभिमन्यु पूनियां कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। अभिमन्यु को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी करीबी माना जाता है। इसके साथ ही वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
Author: mewadsamachar
News
