The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » दोस्त कि पत्नी से करता था एकतरफा प्यार । पाने के लिए कर दी दोस्त कि हत्या , हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

दोस्त कि पत्नी से करता था एकतरफा प्यार । पाने के लिए कर दी दोस्त कि हत्या , हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

मेवाड़ समाचार

हमीरगढ़ के बनास नदी में उत्तर प्रदेश के प्रदीप पांडे की शराब पिलाने के बाद चाकू से गोदकर हत्या की सनसनिक खेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त और साथी मजदूर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इनमें से दो अरोपी युपी और एक बिहार का रहने वाला है तीनों को हाथरस और फर्रुखाबाद से डिटेन कर पुलिस यहां लेकर आ गई है

मुख्य आरोपित मनोज ने कबूल किया है कि वह मृतक की पत्नी से एक तरफा प्रेम करता था उसे पाने के लिए उसने अपने दोस्त विकास व गोविंद के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरगढ़ क्षेत्र के बनास नदी की पुलिया में पुलिया के नीचे गुरुवार को एक युवक की खून से सनी लाश मिली थी शव पर गहरे जख्म थे।

पुलिस ने कन्या खेड़ी निवासी मोबाइल शॉप के संचालक कन्हैयालाल गुर्जर के जरिए शव की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के चोवनपुर निवासी प्रदीप 28 पुत्र चंद्रभान पांडे के रूप में की इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी साजो को भी मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई।

प्रदीप अपनी पत्नी साजो के साथ कान्याखेड़ी चौराहे पर रहकर नितिन स्पिनर्स में मजदूरी करता था।
साजो रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी पारस जैन के निर्देशन, डीएसपी सदर श्याम सुंदर विश्नोई के सुपरविजन और हमीरगढ़ थाना प्रभारी दिलीप सिंह नेतृत्व में एक टीम
का गठन किया था। टीम ने अथक प्रयास कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।

नदी में ले जाकर पिलाई शराब मदहोश कर मार डाला

आरोपित मनोज अपने दो साथियों विकास व गोविंद के साथ प्रदीप पांडे को वारदात वाले दिन अपने साथ बनास नदी में ले गये ।जहां प्रदीप को इन लोगों ने शराब पिलाई इसके बाद जब प्रदीप शराब के नशे में मदहोश हो गया तो उस पर चाकू से कई वार किये जिससे उसकी मौत हो गई ।

मनोज करता था मृत्यु की पत्नी से एक तरफा प्यार

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित मनोज व मृत्यु की प्रदीप के साथ नितिन स्पिनर्स में काम करते थे दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे
आरोपित मनोज प्रदीप पांडे की पत्नी से एक तरफा प्यार करता था वह प्रदीप की पत्नी को पाना चाहता था इसी के चलते षड्यंत्र रचकर प्रदीप की हत्या कर दी।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories