The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » चित्तौड़गढ़ के युवक ने विजयनगर में की 5 करोड की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, mlm कंपनी बनाकर कर रहे थे ठगी

चित्तौड़गढ़ के युवक ने विजयनगर में की 5 करोड की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, mlm कंपनी बनाकर कर रहे थे ठगी

मेवाड़ समाचार

चित्तौड़गढ़ जिले के एक युवक को फर्जी ऐप के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में विजयनगर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है आरोप है कि उसने अब तक 5 करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है।

 

साइबर सेल और बिजयनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी नगजीराम रेगर, निवासी पारसौली, जिला चित्तौड़गढ़ को नागपुर (महाराष्ट्र) से डिटेन कर पकड़ा गया।

ऐसे होती थी  ठगी

बिजयनगर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि नगजीराम और उसके साथियों ने एक फर्जी सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप तैयार किया था। इस एप के जरिए वह लोगों को पैसे निवेश करने और चेन सिस्टम से जुड़ने का लालच देता था। इस योजना में निवेश करने पर लोगों को हर दिन जमा धन का 1% लाभ देने का वादा किया जाता था। कई लोग इस लालच में आ गए और करोड़ों रुपये निवेश कर दिए। लेकिन जब उन्हें रिटर्न मिलना बंद हो गया, तब इस ठगी का खुलासा हुआ ।

5 करोड़ की ठगी

बिजयनगर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि यह मामला 16 जुलाई 2024 को सामने आया, जब भैरूलाल जाट, निवासी ग्राम बाड़ी, बिजयनगर, ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। भैरूलाल ने बताया कि नगजीराम रेगर, सुशीला उर्फ सीता, हिमांशु और मयंक भट्ट ने मिलकर एक फर्जी सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप बनाया।

उन्होंने भैरूलाल और उनके जानकारों को इस योजना में पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया और करीब 5 करोड़ रुपये ठग लिए। पैसे निवेश करने वालों को शुरू में कुछ लाभ दिया गया ताकि वे और अधिक निवेश करें और अपने परिचितों को भी जोड़ें। लेकिन जैसे ही निवेश की राशि अधिक हो गई, आरोपी पैसा लेकर फरार हो गए।

अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस अब इस ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही, फर्जी सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह ने अन्य राज्यों में भी लोगों को ठगा हो सकता है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories