The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » चांद का दीदार,: भीलवाड़ा जिले में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी ईद-उल-फितर,

चांद का दीदार,: भीलवाड़ा जिले में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी ईद-उल-फितर,

मेवाड़ समाचार

इस साल के रमजान माह का मुकम्मल होते हुए, चांद दिखाई देने के बाद आतिशबाजी की गई, भीलवाड़ा के साथ ही पूरे भारत में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. इसे लेकर मस्जिदों पर रोशनी और सजावट की गई है।

रमजान के बाद का यह दिन विशेष रूप से खुशी और उत्सव का दिन होता है. भारत के अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई दूसरे देशों में ईद-उल-फितर कल मनाई जाएगी.

जिलेभर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी तादाद में लोग ईद की नमाज अदा करेंगे. भीलवाड़ा में मुख्य नमाज सांगानेरी गेट ईदगाह पर होगी।

नमाज के बाद , परंपरागत पकवानों और मिठाइयों का दौर भी शुरू होगा. कई जगहों पर ईद के दिन विशेष मेले भी लगाए जाते हैं, जहां लोग खरीदारी करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देते हैं.

ईद-उल-फितर का यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और इसे खुशी और धार्मिक एकता का प्रतीक माना जाता है. भीलवाड़ा में मस्जिदों पर सजावट और रोशनी की गई हे।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories