The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » 5 लाख रुपए उड़ानें वाले उचक्के का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं

5 लाख रुपए उड़ानें वाले उचक्के का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं

मेवाड़ समाचार

कोटडी पुलिस थाने के निकट स्थित sbi कि शाखा के बाहर से पांच दिन पूर्व एक उचक्का 5 लाख रुपए से भरा बेग लेकर फरार हो गया था
जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
गुरुवार को बन का खेडा निवासी राजस्व विभाग के अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोटड़ी से 5 लाख रुपए निकाले।
रुपयों से भरा बेग मोटरसाइकिल कि डिक्की में रखकर रवाना होते ही वहां पहले से तैयार खडा उचक्का डिक्की से बेग लेकर भाग गया।
जिसकी सुचना तुरंत ही पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बैंक और आसपास के सी सी टीवी कैमरे से घटना की जानकारी जुटाई। और उचक्के को पकड़ने में जुट गई।
परंतु आज चार दिन के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए।
थाना अधिकारी गिरीराज कुमार ने बताया कि बदमाश को पकड़ने के लिए टीमे बनाई गई है जो लगातार अपने काम में लगी हुई हैं
बहुत जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जायेगा

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories