साक्षरता दिवस पर भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
मेवाड़ समाचार भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में बालिकाओं के साथ साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विद्यालय में साक्षरता से संबंधित भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…