मेवाड़ समाचार
कोटड़ी
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कस्बे में मुस्लिम युवकों ने जहाजपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में एक दिन में 451 पोधे लगाये ।
कब्रिस्तान कमेटी के सदर पप्पू बिसायती ने बताया कि कस्बे के आम मुस्लिम समाज द्वारा आर्थिक सहयोग से चलाये गये अभियान में युवाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।
लगभग एक लाख रुपए की राशि एकत्रित कर नर्सरी से 451 पोधे लाये।
युवाओं ने पोधे लगाकर ।राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियालों राजस्थान अभियान में हिस्सा लिया
ईस दोरान कमेटी के नायब सदर जहीर खान पठान ने बताया कि आने वाले समय में कब्रिस्तान में गार्डन विकसित किया जाएगा। व मुख्य सडक के किनारे छायादार पेड़ लगाए जायेंगे
राहगीरों के लिए पीने के पानी और पशुओ के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी कि जायेगी।
पोधारोपण कार्यक्रम में अहमदनुर मेवाती,हकीम मेवाती, हुसैन रंगरेज, जाकिर मेवाती, पिंटू रंगरेज, रफिक बिसायती,रईस बिसायती सहित अनेक युवां मोजुद रहे।
Author: mewadsamachar
News
