कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री धीरज गुर्जर को जन्मदिन कि बधाई देने के लिए जिले भर समर्थक हजारों कि संख्या में आज उनके निवास पर पहुंचे।
दिनभर सावन झड़ी लगी रहने के बावजूद धीरज समर्थकों का भीलवाड़ा पंहुचने का क्रम जारी रहा।
लगभग 900 फिट लंबे पांडाल में पैर रखने कि जगह नहीं मिली । ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले समर्थक कही डीजे साउण्ड लेकर आये तो कहीं से ढोल नगाड़े लेकर आये।
सभी आने वाले समर्थको को अभिमंत्रीत रुद्राक्ष बांटे गए एवं सभी को भोजन भी कराया गया।
बधाई देने वालो में पुर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, विकास चौधरी ,पवन गोदारा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी , पुर्व जिला अध्यक्ष अनिल डांगी, रेखा हिरण सहित जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता, एवं समर्थक हजारों कि तादाद में उपस्थित
थे
Author: mewadsamachar
News