The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » डॉ आंबेडकर युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान भीलवाड़ा ने किया पाठ्य सामग्री एवं पुस्तकों का वितरण-

डॉ आंबेडकर युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान भीलवाड़ा ने किया पाठ्य सामग्री एवं पुस्तकों का वितरण-

 

मेवाड समाचार

कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के सतोला खेडा ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों मे डॉ अंबेडकर युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान भीलवाड़ा के द्वारा विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में 78 वा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिलाध्यक्ष रामसुख बैरवा ने कार्यक्रम में भाग लिया!

 

कार्यक्रम में बैरवा ने कहा कि आज पूरा भारत देश 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मना रहा है ।

साथ ही हमारे देश को आजाद हुए 78 साल का समय हो गया है लेकिन हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में निवास कर रही जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षा के कारण से हमारे गाँव विकास की मुख्य धारा से पिछड़ रहे हैं !

 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचने में भी ‌काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और कई युवा ही कामयाबी से वंचित रह जाते हैं

 

जिलाध्यक्ष बैरवा ने आज 15 अगस्त के अवसर पर ग्राम सालरिया भीलो का झोपड़ा,कालबेलिया का झोपड़ा रघुनाथपुरा ,गुवारडी के प्राथमिक विद्यालयों के 270 विद्यार्थियों को पेन पेंसिल पट्टी पहाड़े विद्यालय संस्थाप्रधान संस्था को भेंट किये ! साथ ही विद्यालयों मे संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की फ़ोटो फ्रेम और संविधान प्रस्तावना की फ़ोटो फ्रेम भेंट की।

 

पाठ्य सामग्री,एवम पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम के दौरान देवीलाल दरोगा,ईश्वर बेरवा,सुरेश गुर्जर,गोवर्धन कालबेलिया रामेश्वर कालबेलिया आदि मौजूद रहे !

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories