The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » खतरे के बिच विकास , कोटड़ी में खस्ताहाल पुलिया पर सी सी रोड का कार्य जारी

खतरे के बिच विकास , कोटड़ी में खस्ताहाल पुलिया पर सी सी रोड का कार्य जारी

मेवाड़ समाचार

कोटड़ी कस्बे में विकास कार्यों के नाम पर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां नये बस स्टैंड से नेहरू नगर को जोडते हुए भीलवाड़ा रोड पर खस्ताहाल और झूलती हुई पुलिया पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि पुलिया की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई पुलिया के निचे लोहे सरिये उखड कर बाहर लटक रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पुलिया को सुरक्षित और मजबूत बनाया जाना चाहिए था, लेकिन बिना आवश्यक मरम्मत के ही सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया में दरारें हैं और वह कई स्थानों से कमजोर हो चुकी है। बरसात के मौसम में पुलिया से आवागमन करना जोखिम भरा रहता है। ऐसे में उसी पर सीसी रोड का निर्माण भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह सडक कोटड़ी कस्बे कि सबसे प्रमुख सडक होने के साथ साथ ही फतह सागर तालाब के नाले पर बनी हुई है जहां पानी का भारी दबाव रहता है

समाज सेवी अनील तिवाड़ी ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और पुलिया की मजबूती का परीक्षण कराया जाए। उनका कहना है कि यदि पुलिया सुरक्षित नहीं है तो पहले उसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण किया जाए, उसके बाद ही सीसी रोड का निर्माण कराया जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories