मेवाड़ समाचार
जिला रसद विभाग में गड़बड़झाले कि सुचना मांगने पर जिला रसद अधिकारी द्वारा झुटा मामला दर्ज करवाने कि तैयारी में है
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले में उचित मूल्य कि दुकानो पर 2016 मे पोश मशीन से राशन वितरण कि शुरुआत कि गई।
जब दुकानदारों को यह मशीन दी गई तब पोश मशीनों में हजारों किलो गेहूं , शक्कर का अतिरिक्त स्टोक दर्ज हालात में मिला।
जब दुकानदारों ने इस बारे में आपत्ति जताई तब ये कहा गया कि जो अतिरिक्त स्टोक है वो हटा दिया जाएगा।
ईसी भरोसे दुकानदारों ने अपना काम शुरू कर दिया
बिच बिच में कई बार स्टोक सही कराने के लिए कहते रहे। कई बार स्टोक से संबंधित दस्तावेज भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए
जिस पर जिला रसद विभाग में तब के निरक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा स्टोक कम कराने के लिए पैसा मांगा गया।
जो दुकानदार पैसे नहीं दे पाये उनकी पोश मशीन में अभी भी हजारों किलो गेहूं का अतिरिक्त स्टोक दर्ज हैं
हाल ही में निरक्षक से पदोन्नत होकर भीलवाड़ा में ही जिला रसद अधिकारी बने अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने दिनांक 14/1/2026 को एक आदेश निकाल कर स्टोक कम कराने के लिए कहा गया।
परंतु फिर वही पैसे कि मांग वाली कहानी दोहराई गई।
जिसके चलते आज दिनांक तक जिले कि कई उचित मूल्य दुकानदारो कि पोश मशीन में अतिरिक्त स्टोक दर्ज हैं।
इससे संबंधित मेवाड़ समाचार के संपादक द्वारा सुचना के अधिकार के तहत जिले भर कि पोश मशीनों के स्टोक के बारे में जानकारी मांगी गई।
पहले तो जिला रसद अधिकारी द्वारा सुचना अतिविस्तृत ओर प्रश्नवाचक होने का बहाना बना कर दो महीने के बाद भी सुचना नहीं दी।
उसके बाद एक बार फिर दिनांक 23/4/2026 को नये सिरे से सुचना मांगी गई।
इससे नाराज होकर जिला रसद अधिकारी द्वारा पोश मशीन संख्या 29201 से संबंधित अधिक स्टोक का मुकदमा दर्ज कराने कि तैयारी कि जा रही है वहीं पिछले दिनों बरुदंनी के एक उचित मूल्य दुकानदार पर भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया।
ईस तरह सुचना के अधिकार के तहत सुचना उपलब्ध कराने के बजाय। उल्टा मुकदमा दर्ज करवाना जिला रसदअधिकारी के ओछी मानसिकता को दर्शाता है
ज्ञात रहे जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा का कई बार स्थानांतरण भी हुआ मगर अपने रसुख के चलते वापस भीलवाड़ा अपना तबादला करवा लेते हैं।
उचित मूल्य दूकानदारो ने रसद अधिकारी के आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कराने कि मांग कि गई अगर जांच होती है तो एक बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है।
Author: mewadsamachar
News