मेवाड़ समाचार
हाथरस में 7 वर्षीय मासूम के साथ धर्म विशेष के युवक द्वारा रेप के मामले में गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह 10:45 बजे मस्जिद पर धावा बोल दिया। लगभग 200 की संख्या में बच्ची के परिजन और लोग मस्जिद पहुंचे और मेन गेट को तोड़ दिया। अंदर के गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद अंदर जाकर मस्जिद में पड़ी चारपाइयां और अन्य सामानों को तोड़ दिया। नमाज पढ़ने के बिछाई गई चटाइयों को भी तितर-बितर कर दिया।
गुस्साए लोगों ने मस्जिद के अंदर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। भीड़ का गुस्सा देखकर मस्जिद में बच्चों को पढ़ा रहे इमाम- मुफ्ती जान बचाकर भागे और खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्थानीय बाजार को भी बंद करा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समाचार लिखे जानते तक गुस्साए परिजन और लोग बाजार में धरने पर बैठे हुए हैं। गुस्साए हुए लोगों की मांग है कि आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
घटना सादाबाद तहसील के ग्रम पंचायत बिसावर की है। शनिवार रात क्षेत्र की रहने वाली 7 वर्षीय मासूम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी गांव का रहने वाला अमन (19) पुत्र चांद खान नशे की हालत में आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया।
आरोपी ने बच्ची के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक पोखर के किनारे उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच अन्य बच्चों ने मासूम के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो रात 11 बजे बच्ची को पोखकर के पास बदहवास हालत में बरामद किया। उसके कपड़े फटे हुए थे और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे अमेठी रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों की तहरीर पर शनिवार देर रात ही पुलिस ने आरोपी अमन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
फूटा लोगों का गुस्सा इधर घटना से गुस्साए परिजनों और परिचितों समेत करीब 200 की संख्या में लोगों ने रविवार दोपहर 10:45 बजे मस्जिद चांद तारा बिसावर पर हमला बोल दिया। लोगों ने मस्जिद के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद अंदर घुसकर नमाज पढ़ने के लिए बिछाई गई चटाइयों को तितर-बितर कर दिया। लोगों ने मस्जिद में रखी 3 चारपाइयों को भी तोड़ दिया। अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त किया।
इमाम बोले- मुश्किल से जान बचाई
मस्जिद चांद तारा बिसावर सादाबाद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद सकरिया ने बताया कि रविवार को मैं मस्जिद में छोटे बच्चों को तालीम दे रहा था। तभी करीब 150 लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए मस्जिद में घुस आए। इन लोगों ने बाहर का गेट तोड़ा और अंदर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। अंदर का गेट लात मारने से अपने आप खुल गया। इन लोगों ने अंदर जाकर कुछ सामान तोड़ दिया। मैंने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। गांव में एक रेप की घटना हुई थी और इसी को लेकर गुस्से में यह लोग आए थे
मस्जिद के बाहर फोर्स तैनात घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची को अमेठी रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के अलग धर्म के होने के कारण लोगों ने मस्जिद को घेरा था। गुस्साए लोगों को शांत करा दिया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मस्जिद के बाद फोर्स तैनात की गई है।
Author: mewadsamachar
News