The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, आरोपी राहुल गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, आरोपी राहुल गिरफ्तार

मेवाड़ समाचार

मांडल थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो खींचकर इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल करने के गंभीर मामले में आरोपी राहुल दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

मांडल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल दरोगा ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को पिछले महीने अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींच लिए।

बाद में आरोपी ने इन अश्लील फोटो को पीड़िता की ही इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने मांडल थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल दरोगा को दबोच लिया। तफ्तीश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से मामले के अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories