The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » अब दो से अधिक बच्चों वाले लड सकेंगे पंचायत,निकाय चुनाव – बिल को केबिनेट कि मंजूरी

अब दो से अधिक बच्चों वाले लड सकेंगे पंचायत,निकाय चुनाव – बिल को केबिनेट कि मंजूरी

मेवाड समाचार

प्रदेश में अब दो से ज्यादा संतान वाले भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल और राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इन दोनों संशोधनों के बाद अब दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय-पंचायत चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटा जाएगी।

पटेल ने कहा कि दोनों बिल इसी सत्र में पारित होंगे। जिस वक्त ये प्रावधान लागू किए थे, उस वक्त जनसंख्या नियंत्रण का मकसद था। अब हालात बदल गए हैं।

दो बच्चों कि बाध्यता के चलते कई उम्मीदवारों के सपने अधूरे रह गए थे लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद उन लोगों कि उम्मीद को भी पंख लगने वाले हैं।

आने वाले चुनाव में और अधिक घमासान होने कि संभावना बनती दिख रही है।

इनके अलावा सरकार ने और भी अहम फैसले लिए हैं

अजमेर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय खुलेगा। कैबिनेट ने अजमेर में आयुर्वेद एंड नेचुरोपैथी यूनिविर्सिटी बिल को मंजूरी दी है।

राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन को मंजूरी

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा- राजस्व आसूचना निदेशालय की जगह राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन को मंजूरी दी है। इसका मुख्यालय जोधपुर होगा। यह निदेशालय बैंक, शेयर से लेकर मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने का काम करेगा। सहकारी सोसाइटी के जरिए जमीनों की धोखाधड़ी रोकने का काम करेगा। निदेशालय के लिए 60 पद बनाए गए हैं।

 

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories