The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » दलाल के पास मिली सरकारी फाइल, बाबू निलंबित , यूआईटी कि एक और करतुत

दलाल के पास मिली सरकारी फाइल, बाबू निलंबित , यूआईटी कि एक और करतुत

मेवाड़ समाचार

नगर विकास न्यास (यूआईटी) भीलवाड़ा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है ।हमेशा भ्रष्टाचार और दलालो को लेकर चर्चा में रहने के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है ताज़ा मामले के अनुसार बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सचिव ललित गोयल ने एक दलाल के पास से सरकारी फाइल बरामद कर ली।

सूत्रों के अनुसार, सचिव गोयल ने फाइल को एक निजी व्यक्ति के पास देखा तो तत्काल पूछताछ की। जांच में सामने आया कि फाइल कार्यालय में रखी होनी चाहिए थी, लेकिन वह दलाल के पास कैसे पहुंची — यह बड़ा सवाल बन गया।

गोयल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित बाबू नरेश खोईवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सचिव की इस सख्त कार्रवाई से यूआईटी कार्यालय और दलालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories