The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » नाबालिग को अगवा कर दिल्ली ले जाकर रेप करने वाले विशाल को 20 साल की कैद

नाबालिग को अगवा कर दिल्ली ले जाकर रेप करने वाले विशाल को 20 साल की कैद

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर दिल्ली ले जाने व उसके साथ रेप करने के मामले में विशाल दरोगा को 20 साल की सजा और 62 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। फैसला, विशिष्ट न्यायाधीश (पोक्सो एक) बालकृष्ण मिश्र ने सुनाया।

विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह कानावत ने बताया कि एक परिवादिया ने 22 जून 22 को जहाजपुर थाने में रिपोर्ट दी कि उसके पति को चाय देने के लिए नाबालिग भतीजी घर से दुकान पर गई थी, जो लौटकर नहीं आई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। तलाश कर पीड़ित नाबालिग को दस्तयाब कर उसके बयान लिये। पीड़िता ने बयान में बताया कि आज से 12 महीने पहले उसकी विशाल दरोगा से जान-पहचान हुई, जो उसे मिलने के लिए बुलाता था। उससे बातें करता।

घटना वाले दिन विशाल ने फोन कर कहा कि वह उसे लेने के लिए दो लडक़ों को भेज रहा है। इसके बाद दोनों लडक़े गाड़ी लेकर आये। वह, इनके साथ चली गई। दोनों लडक़ों ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद विशाल के दोस्त को फागी छोड़ दिया और विशाल उसे दिल्ली ले गया और कमरा किराये लेकर उसे रखा और उसके साथ रेप किया। वह, पांच-छह दिन विशाल के साथ रही।

इस दौरान कई बार विशाल ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपित विशाल को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया और अपहरण, रेप और पोक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट न्यायालय में पेश की। ट्रायल के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक कानावत ने 20 गवाहों के बयान करवाते हुये 41 दस्तावेज पेश कर विशाल पर लगे आरोप सिद्ध करवाये। न्यायालय ने सुनवाई पूरी होने पर विशाल को इस मामले में 20 साल के कठोर कारावास और 62 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories