The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा में युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या कर पटरी पर लाश फैंकने का आरोप, पुलिस के खिलाफ मोर्चरी पर प्रदर्शन

भीलवाड़ा में युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या कर पटरी पर लाश फैंकने का आरोप, पुलिस के खिलाफ मोर्चरी पर प्रदर्शन

मेवाड़ समाचार

एक युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। म्रतक के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी पर जुटे हैं जो युवक की मौत को हत्या बता कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांवरमल शर्मा का शव देर रात प्रताप नगर थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक के सिर में गंभीर चोट मिली है। शव को पुलिस ने रात में ही मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। मंगलवार सुबह ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ ही परिजन मोर्चरी पर जमा हो गए। यह लोग सावर की मौत को हत्या बात कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस हाय हाय के जमकर नारे लगाए हैं।

पुलिस पर हत्या का आरोप, सोशल मीडिया पर जारी किया मैसेज

इसी बीच युवक की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें इसने अपनी पत्नी, सास और दो पुलिसकर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसके लोग आक्रोशित हो गए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर इकट्ठे हुए और प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर लोगों से समझाइश शुरू की।।

इस मैसेज में बताया गया है कि सावर की पुलिस कर्मियों सहित अन्य द्वारा हत्या कर लाश को पटरी पर फेंक दिया गया और इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories