The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » पूर्व जिलाप्रमुख धाकड़ पर फर्जी दस्तावेज से सिम व खाते से रुपये निकलवाने का आरोप, पुत्रवधु ने करवाया केस दर्ज

पूर्व जिलाप्रमुख धाकड़ पर फर्जी दस्तावेज से सिम व खाते से रुपये निकलवाने का आरोप, पुत्रवधु ने करवाया केस दर्ज

मेवाड़ समाचार

पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ पर फर्जी तरीके से मोबाइल सिम और खाते से रुपये निकलवाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह रिपोर्ट धाकड़ की पुत्रवधु पदमिनी धाकड़ ने लगाये हैं।कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक सत्यकाम ने बताया कि सुखाडिय़ा नगर निवासी पदमिनी पत्नी स्व. विवेक धाकड़ ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इस पर कोतवाली थाने में पदमिनी के ससुर व पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

एएसआई ने बताया कि पदमिनी ने आरोप लगाया कि उनके पति विवेक धाकड़ के निधन के बाद ससुर कन्हैयालाल धाकड़ ने फर्जी दस्तावेज से उसके पति विवेक के नाम की फर्जी सिम निकलवा ली। इसके अलावा पदमिनी ने ससुर पर खाते से लगभग 12 लाख रुपये भी निकलवा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस पदमिनी की ओर से लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है।

ज्ञात रहे कि पुर्व विधायक विवेक धाकड़ निधन के बाद से ही पत्नी पदमिनी व पिता कन्हैयालाल धाकड़ के बिच आरोप प्रत्यारोप का शुरू हो गये थे

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories