
सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह
– फोटो : X/AAP
विस्तार
इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर जंतर मंतर पर एक बड़ी रैली बुलाई है। रैली शुरू हो चुकी है। मंच पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता पहुंच चुके हैं। वहीं इस रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी शामिल हैं।
Trending Videos
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे चुके हैं। अभी तक इंडिया गठबधन की बड़ी पार्टियों का कोई वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचा है। मंच पर अभी आप विधायक दिलीप पांडेय संबोधन कर रहे हैं।
CM @ArvindKejriwal जी की साज़िशन गिरफ्तारी और जेल में उनके स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ Jantar Mantar पर INDIA Alliance का विरोध प्रदर्शन। LIVE https://t.co/kLq62HHcNA
— AAP (@AamAadmiParty) July 30, 2024
आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा।

Author: mewadsamachar
News