The specified slider is trashed.

Home » अपराध » पति ने पत्नी का कर दिया कत्ल,: वारदात से फैली सनसनी, आरोपित पति डिटेन

पति ने पत्नी का कर दिया कत्ल,: वारदात से फैली सनसनी, आरोपित पति डिटेन

मेवाड़ समाचार

पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव ने नये साल की सुबह कत्ल का रुप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद तैश में आये पति ने पत्थर मारकर पत्नी की जान ले ली। वारदात, गंगापुर थाने के झुमपुरा गांव में हुई। कत्ल से न केवल ग्रामीणों में सनसनी फैल गई, बल्कि नववर्ष की खुशियां भी शोक में बदल गई। पुलिस ने आरोपित पति को डिटेन कर लिया है। मृतका के पीहर पक्ष के अहमदाबाद से आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। फिल्हाल शव को गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

गंगापुर डीएसपी रविंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि झुमपुरा निवासी बद्रीलाल व उसकी पत्नी प्रेमदेवी 42 के बीच कुछ समय से पारिवारिक मामलों को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसी के तहत बुधवार की सुबह इस दंपती के बीच एक बार फिर बोलचाल हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति बद्रीलाल तैश में आ गया और उसने पत्थर उठाकर पत्नी प्रेम देवी के सिर में मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल में डॉक्टर्स ने बताया मृत

पति के द्वारा मारा गया पत्थर प्रेम देवी के सिर में लगा। वह लहूलुहान होकर वहीं निढाल होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल गंगापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने प्रेमदेवी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या से फैली सनसनी, खुशियां गम में बदली

प्रेम देवी की मौत की खबर जब झुमपुरा पहुंची तो नये साल की खुशियां मना रहे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीण शोक में डूब गये। सूचना पर डीएसपी रविंद्र प्रताप सिंह व गंगापुर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदातस्थल का जायजा लिया।

 

आरोपित पति को किया डिटेन

सूत्रों का कहना है कि झुमपुरा पहुंची पुलिस ने प्रेम देवी की हत्या के आरोप में उसके पति बद्रीलाल को डिटेन कर लिया। आरोपित को पुलिस थाने ले जाया गया है, जहां पुलिस उससे तफ्तीश कर रही है।

तीन बच्चों की मां थी प्रेमदेवी

प्रेम देवी का पीहर रायपुर थाने के थलां गांव में स्थित है। वह गणेशराम की बेटी थी। उसकी शादी 15-20 साल पहले झुमपुरा के बद्रीलाल के साथ हुई थी। प्रेम देवी तीन बच्चों की मां थी। वर्तमान में उसके पीहर पक्ष वाले अहमदाबाद में रह रहे हैं। पुलिस ने उन्हें सूचना दी है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories