मेवाड़ समाचार
केकड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में न्याय नहीं मिलने से परेशान एक परिवार ने न्याय की मांग करते हुए हुए पीड़िता के परिवार के चार सदस्य, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़ने कि इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर उन्हें नीचे उतारा।
गुरुवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म के एक साल पुराने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय की मांग को लेकर पीड़िता का परिवार केकड़ी में पानी की टंकी पर चढ़ गया। अजमेर रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में बनी इस टंकी पर चढ़े परिवार में एक पुरुष व तीन महिलाएं शामिल थीं।
इस घटना से यहां हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा और केकड़ी शहर पुलिस थानाधिकारी कुसुमलता मीणा मौके पर पहुंचे। इस घटना से पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए
गौरतलब है कि प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी आज केकड़ी में सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में इस वाकये के गंभीर रूप धारण करने की आशंका बन गई। पुलिस अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े परिवारजनों को समझाने और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की। पुलिस की जान में जान तब आई, जब समझाइश के बाद परिवारजन टंकी से नीचे उतर गए। बाद में उन्हें पुलिस ने थाने ले जाकर बातचीत की। पुलिस प्रशासन ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी।
क्या है पुरा मामला
पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2023 में जब वह अपने घर में अकेली थी तो एक आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद आरोपी ने धमकियों और प्रताड़नाओं का सिलसिला जारी रखा। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब उसके गर्भवती होने का पता चला और इस घटना का खुलासा हुआ।
पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत कई बार प्रशासन से की, लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरती है, जिससे पीड़िता की जान को खतरा है।
केकड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता के परिवार के चार सदस्य, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष अजमेर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर उन्हें नीचे उतारा। और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
Author: mewadsamachar
News
