मेवाड़ समाचार
कोटडी क्षेत्र में अपराधीयों के होसलें आसमान छू रहे हैं। इसका एक उदाहरण आज थाने समीप sbi बैंक के बाहर से सामने आया।
घटना के अनुसार पुलिस थाने के निकट स्थित sbi बैंक के बाहर से एक उचक्का 5 लाख रुपए का बेग लेकर भाग गया।
बन का खेड़ा निवासी राजस्व विभाग के अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने sbi शाखा कोटड़ी से अपने खाते से 5 लाख रुपए निकाले ।
शर्मा ने रुपए लेकर बेग में रखकर बैंक के बाहर खड़ी अपनी बाइक कि डिग्गी में बेग को रखकर गाडी को आगे पीछे करने लगे तभी पीछे से एक उचक्का डिग्गी में रखे बेग को लेकर भाग गया ।
घटना कि सुचना तुरंत पुलिस को दी गई ।
पुलिस ने बैंक व आसपास के सी सी टीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर उचक्के का पता लगाने कि कोशिश कर रही है ।
Author: mewadsamachar
News
