मेवाड़ समाचार
भीलवाड़ा शहर में आज से बागेश्वरधाम दरबार में पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा शुरू हो गई।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आध्यात्मिक गुरु एवं कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज सुबह पहली बार भीलवाड़ा पहुंचे।
यहा वो पांच दिन तक ठेकरी के हनुमान जी कथा समिती के तात्वाधान में हनुमंत कथा करेंगे ।
काठीया बाबा आश्रम के महंत श्री बनवारी शरण काठीयाबाबा। के सानिध्य में कुमूद विहार विस्तार तेरापंथ भवन के पास आर सी एम ग्राउंड में आज से कथा शुरू हो गई।
पोने दो लाख वर्ग फिट में जर्मन डोम से बने कथा स्थल पर जैसे ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे खचाखच भरा पांडाल जय श्री राम और जय हनुमान जी महाराज ने नारों से गूंज उठा।
आज सुबह लगभग दस बजे चार्टेड विमान से हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचने पर बागेश्वर धाम सरकार का महंत बनवारी शरण काठीयाबाबा आर सी एम् के त्रीलोक छाबड़ा आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक गोपाल खंडेलवाल ने स्वागत किया।
प्रतिदिन दोपहर एक बजे से पांच बजे तक कथा वाचन होगा वहीं 8 नवंबर को सुबह दस बजे से एक बजे तक दिव्य दरबार लगेगा।
पांडाल में 40 एल ई डी लगाईं गई है
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के भी बागेश्वर धाम दरबार में आने कि स्वीकृति मिल गई है जिसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आने का दिन और समय तय नहीं हुआ है।
जबकि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कल लगने वाले दिव्य दरबार में आने की संभावना है।
Author: mewadsamachar
News
