मेवाड़ समाचार
राजस्थान संयुक्त सहकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारीयों का कार्य बहिष्कार जारी है।
27 फरवरी से चल रहे कार्य बहिष्कार आंदोलन अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है जहां व्यवस्थापक मजबुती के साथ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं बैंक प्रशासन भी अपने तरीके अपनाने पर उतर आया है।
राज्य कि कुछ समितियों में जरुर थोड़ा बहुत काम हो रहा है लेकिन वो ऊंट के मुंह जीरा साबित हो रहा है।
इस कार्य बहिष्कार में एक बार फिर भीलवाड़ा मजबुती के साथ उभरा है जिला अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि भीलवाड़ा बैंक प्रबंधन कि ओर से व्यवस्थापको को डराने के लिए उनकी जांच के आदेश भी दिए। वहीं भीलवाड़ा बैंक प्रबंधन द्वारा हाल ही में एक आदेश जारी कर fig में sso id बदल कर बैंक मैनेजर और बैंकिंग सहायक के नाम पर id चालु कर दी ।
बावजूद उसके ये उपाय भी ज्यादा कारगर साबित नहीं होंगे
जिला अध्यक्ष तिवारी
ने बताया कि बैंक प्रबंधन अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नित नए आदेश कर रहे हैं हम उन पर कानूनी राय भी ले रहे हैं
दुसरी तरफ कुछ अपवादों को छोड़कर हमारे साथी आज भी इस आंदोलन को मजबूत बनाये हुए हैं
तिवारी ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि आंदोलन समाप्त होने के कगार पर है जबकि अभी हमारी वार्ता चल रही है।
तिवारी ने ये भी कहा कि एक समाचार नेटवर्क ने भी एक भ्रामक खबर चलाई कि जिसमें भीलवाड़ा सी.सी.बी. के प्रबंध निदेशक आलोक चौधरी और मेरे बिच नजदिकीयों चलते कार्य बहिष्कार आंदोलन को कमजोर किया जा रहा है यह पुरी तरह से झुठी और अफवाह मात्र है।हम राजस्थान में सबसे ज्यादा मजबूत है और आगे भी रहेंगे।
ऐसी भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं देने और तब तक प्रदेश स्तर से कोई आदेश नहीं आने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा

इस संबंध में संयुक्त सहकारी कर्मचारी संघ के संयोजक हनुमान सिंह राजावत , कुलदीप जंगम ,व मदन मेनारिया ने एक प्रेस नोट जारी कर ” सहकार भारत ” न्यूज पोर्टल ने झुठी और भ्रामक खबर प्रसारित कर सत्यनारायण तिवारी जैसे कर्म- शिल युवा नेता कि छवि को धुमिल करने का प्रयास किया।
इस का हम खंडन करते हुए विरोध प्रकट करते हैं।
साथ ही सहकार भारत के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाने कि बात इस प्रेस नोट में कहीं गई।
दुसरी ओर भीलवाड़ा जिले में कई ब्रांचों पर व्यवस्थापकों ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
Author: mewadsamachar
News
