The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » अवैध संबंध के चलते ट्रेक्टर से टक्कर मारकर कि दोस्त कि हत्या, सुवाणा – हलेड रोड पर मिली थी लाश

अवैध संबंध के चलते ट्रेक्टर से टक्कर मारकर कि दोस्त कि हत्या, सुवाणा – हलेड रोड पर मिली थी लाश

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा। शहर की सदर थाना पुलिस ने ट्रेक्टर से टक्कर मारकर हत्या करने वाले आरोपी रामेश्वर जाट को गिरफ्तार किया है

यह था मामला:-
29 नवम्बर 2025 कों सुबह 08ः30  बजे प्रियदर्शनी नगर के पास, सुवाणा हलेड रोड के पास करीब 50 मीटर की दुरी पर खाली भुमि पर एक व्यक्ति की लाश पडी है, उक्त सुचना पर थानाधिकारी, थाना सदर व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल से करीब100 मीटर दुरी खडी एक स्कुटी के नम्बर प्लेट पर अंकित रजि.नं की जानकारी राजकाॅप ऐप से कि गई तो पता चला कि मृतक का नाम महेन्द्र सिंह पुत्र छीतर सिह (पंवार) रावणा राजपुत निवासी मकान 10 डी 39, तिलक नगर भीलवाडा है। जिसके परिजनो को सुचना करने पर परिजन मौके पर उपस्थित आये। जिन्होने ने मृतक की शिनाख्त कर रूपये के लेनदेन एवं अवैध सम्बंधो के कारण हत्या करने की आशंका जताई।

मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक माधव उपाध्याय आई.पी.एस एवं एफ.एस.एल.एवं एम.ओ.बी टीम नें घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक महेन्द्र सिंह की लाश को मोर्चरी एम.जी.एच अस्पताल भीलवाडा मे रखवाई जाकर मेडिकल बाॅर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया एवं मतृक के पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगो के विरूद्व हत्या का केस दर्ज किया गया। मौके के हालात पोस्टमार्टम के आधार एवं एफएसएल युनिट द्वारा घटनास्थल के वैज्ञानिक जांच पडताल से पाया कि मृतक को पीछा कर किसी वाहन सें टक्कर मार कर हत्या कि गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी केेमरो के आधार पर शक के दायरे मे आये रामेश्वर40 पुत्र रामचंद्र जाट निवासी लक्ष्मीपुरा थाना बनेडा भीलवाडा को हिरासत मे लेकर मनौवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ कि तो उसके बताया कि अपने फार्मट्रेक ट्रेक्टर से टक्कर मार कर हत्या करना पाया गया। आरोपी रामेश्वर और मृतक महेन्द्र सिंह दोनो दोस्त होकर पिछले करीब 7-8 सालो से दुध डेयरी के धंधे मे पार्टनर थे।

जिनके बीच रूपयो का लेनदेन होता रहता था। इसी दौरान आरोपी रामेश्वर जाट की पत्नि से मृतक महेन्द्र सिंह के अवैध सम्बंध बन गये थे और आरोपी महेन्द्र सिंह के प्रियदर्शनी नगर मे स्थित मकान में प्रत्येक रविवार को मिलने लग गये जिसकी जानकारी आरोपी रामेश्वर लाल को तीन माह पुर्व हुई तों उसने महेन्द्र को अपनी दोस्ती का हवाला देकर उसकी पत्नि से दुर रहने की सलाह दी,महेन्द्र ने उसको धमकी दी कि वह उसके बीच मे नही आये वरना व उसकी पत्नि की बदनाम कर देगा और उसके इकलौते पुत्र की हत्या कर देगा।

इसी वजह से आरोपी रामेश्वर ने योजना बनाई कि वह अपने मित्र महेन्द्र सिंह की हत्या कर देगा। दोस्त होने से उसका महेन्द्र सिंह की प्रत्येक गतिविधी की जानकारी थी उसने काफी सोच समझकर माॅर्निंग वाॅक की आदत के अनुसार उसे वही ट्रेक्टर से टक्कर मार कर कुचल कर उसकी हत्या करना ही सबसे अच्छा तरीका लगा। आरोपी ने रात को सभी के सोने के बाद करीब दो बजे अपने ट्रेक्टर से निकल कर कच्चे रास्ते से सुवाणा हलेड मार्ग पर पहुंच कर वहाॅ इंतजार कर घात लगाकर बैठा रहा और जैसे ही प्रात चार बजे महेन्द्र वहाॅ मार्निंग वाॅक करने सडक पर आया तों आरोपी ने अपने ट्रेक्टर से टक्कर मारी, महेन्द्र बचने के लिये खेतो की तरफ भागा तो उसने ट्रेक्टर से पीछा कर उसके पीछे से टक्कर मारी और उसके ट्रेक्टर के आगे के टायरो के नीचे कुचल दिया जिसके बाद आरोपी अपने ट्रेक्टर को लेकर मौके से भाग कर अपने घर पहुंच दैनिक दिनचर्या के काम करने लग गया जिससे कि किसी को उस पर कोई शक नही हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह थे पुलिस टीम में:-
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में स्वयं सदर थाना प्रभारी सहित राजेन्द्र सिंह ए.एस.आई,रोहिताश्व ,अनवर हुसैन, हैड कानि ,मुकेश कुमार हैड कानि. ,भंवर सिंह गुर्जर कानि. ,कमल किशोर कानि,गजराज कानि. भगवानदान कानि. ,महादेव कानि.,महेन्द्र कानि.शामिल थे ।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories