मेवाड़ समाचार
नागौर जिले के पांचोड़ी में दीपावली के दिन 14 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उपखंड अधिकारी के आदेश पर आज उसका दफनाया गया शव खींवसर जिला अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा.
नागौर जिले के पांचोड़ी में दीपावली के दिन एक नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उपखण्ड अधिकारी के आदेश के बाद बालिका का दफनाया हुआ शव आज वापस निकलवाया जाकर खींवसर जिला अस्पताल लाया गया जहाँ मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा.
जानकारी अनुसार 14 वर्षीय बालिका को दीपावली के दिन उल्टी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इस पर दादी उसको पांचोड़ी के महादेव अस्पताल लेकर पहुंची. बताया कि डॉ. रामलाल खोजा ने इंजेक्शन लगाते ही मनीषा को घबराहट, उल्टी और सांस लेने की तकलीफ होने लगी. जिस पर डॉक्टर ने परिजनों को उसे निजी एम्बुलेंस के जरिये नागौर ले जाने का बोल दिया.
परिजनों का आरोप है कि जब वे लोग पांचोड़ी से नागौर मनीषा को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और 30-40 मिनट पहले मौत होने कि बात बताई. परिजनों का कहना है कि बालिका कि मौत गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से पांचोड़ी में ही हो गई थी लेकिन डॉक्टर को इसकी जानकारी लगते ही हमें नागौर भेज कर खुद फरार हो गया.
मनीषा की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन मामला दर्ज होने के बाद उपखण्ड अधिकारी ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम का आदेश देने आज मृतका के दफ़न शव को बाहर निकालकर खींवसर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहाँ बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा.
इस दौरान पांचोड़ी थानाधिकारी मय जाब्ता मौक़े पर मौजूद रहे.
परिजनों द्वारा दिये गए परिवाद के बाद आज नाबालिग के शव का दुबारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नाबालिग की मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा फिलहाल आरोपी डॉक्टर राम लाल खोजा फरार बताया जा रहा है.
Author: mewadsamachar
News
