The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » कोटड़ी कस्बे कि घटना – कुएं में डुबने से एक किशोर कि मौत एक को बचाया

कोटड़ी कस्बे कि घटना – कुएं में डुबने से एक किशोर कि मौत एक को बचाया

मेवाड़ समाचार

जहाजपुर रोड स्थित ईदगाह में बनी बावड़ी में नहाने गए किशोर कि डुबने से मौत हो गई। वहीं डुबते हुए दूसरे किशोर को बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार नेहरू नगर से 14 से 17 साल के सात आठ बच्चे ईदगाह पर सफाई करने गए। सफाई के बाद हाथ पैर धोने के दौरान दो किशोर पैर फिसलने से गड्ढे नुमा कुएं में गिर गए।
गिरने पर बाकी सब किशोर डर कर भाग गए।
चिल्लाने कि आवाज सुनकर कुछ ही दुरी पर बैठे इरफान मेवाती दोडकर आया। तो दो किशोर डुबते नजर आए इरफान ने अपनी जान कि परवाह किए बगैर उनको बचाने कि कोशिश करते हुए एक किशोर को बचा लिया।

जबकि वसीम अकरम उर्फ जोनी पिता फिरोज बिसायती गहराई में चले जाने से डुब गया। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर कस्बे के ही युवको के सहयोग से किशोर को निकालने का प्रयास किया
करीब एक घंटे कि मशक्कत के बाद किशोर को निकाला गया।
जिसे उप जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सहित सभी किशोर रोजा रखे हुए थे

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories