The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा में ‘ब्लैकमेल कांड’ का धमाकाः अपने ही स्टाफ ने बनाया अश्लील वीडियो, 90 लाख की रंगदारी से हिल गया शहर

भीलवाड़ा में ‘ब्लैकमेल कांड’ का धमाकाः अपने ही स्टाफ ने बनाया अश्लील वीडियो, 90 लाख की रंगदारी से हिल गया शहर

मेवाड़ समाचार

शहर के मेवाड अस्पताल में विश्वास का चोला पहनकर काम करने वाले कर्मचारियों पर ऐसा आरोप लगा है, जिसने पूरे मेडिकल जगत को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल संचालक का कथित अश्लील वीडियो बनाकर 90 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने जब लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया, तब इस साजिश की परतें खुलनी शुरू हुईं।

व्हाट्सएप पर 7 सेकंड का वीडियो… और फिर धमकी

आरसी व्यास कॉलोनी निवासी डॉ. अभिषेक पंवार (44) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 9 दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल और 7 सेकंड का संदिग्ध वीडियो आया। इसके साथ ही एक ऑडियो मैसेज डिमांड भेज रहा हूं, समझ लेना… वरना नौकरी भी जाएगी और…। डॉक्टर के मुताबिक यह सिर्फ -शुरुआत थी। 17 जनवरी 2026 की रात 2:48 बजे दूसरे नंबर से

धमकियों की बौछार शुरू हो गई। बदमाशों ने एक फर्जी ‘न्यूज’ जैसा मैसेज बनाकर भेजा और कहा कि इसे वायरल करने में सिर्फ 10 मिनट लगेंगे। इसके बाद 90 लाख रुपए की मांग रखी गई।

डॉक्टर ने आशंका जताई कि इस पूरे खेल में अस्पताल के ही कुछ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अस्पताल परिसर में आने-जाने और निजी गतिविधियों की जानकारी उन्हीं के पास होती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुभाष नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कि जिसमें चार नर्सिंग कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है।

पुलिस ने इमरान, अजय जाट, जगदीश बैरवा और जफर अहमद को हिरासत में लिया है। वही सिंकदर उर्फ लॉटरी की तलाश जारी हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली जा रही है। डॉक्टर की रिपोर्ट पर बदमाशों के खिलाफ रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। शहर में यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories