मेवाड़ समाचार
कोटड़ी ग्राम पंचायत में अब 19 के बजाय 23 वार्ड होंगे।
नये परीसिमन से कोटड़ी पंचायत समिति कि सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कोटड़ी में पुर्व मे जहां 19 वार्ड थे वहां अब 23 वार्ड होंगे। परीसीमन से वार्ड नंबर 1 जेतपुरा ग्राम को नवगठित पपलाज ग्राम पंचायत में मिला दिया गया।
उसके बाद कोटड़ी ग्राम पंचायत में शेष 18 वार्डो का नये सिरे से गठन किया गया बडी आबादी वाले वार्डो का समानिकरण करते हुए कुल 23 वार्ड बनाये गए ।
नये परीसिमन से वार्डो के नंबर भी बदल गये जहां 1नंबर जेतपुरा वार्ड था उसके निकलने के बाद अब माली खेड़ा वार्ड नंबर 1 होगा ।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कि जा रही चुनाव कि तैयारियों ने चुनावी हलचल बढा दी है वहीं दूसरी ओर चुनाव लडने के इच्छुक नेता आरक्षण लाॅटरी खुलने का इंतजार कर रहे हैं
Author: mewadsamachar
News