The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » सरकारी-निजी स्कूलों में एक जैसी होगी यूनिफॉर्म: टीचरों की यूनिफॉर्म भी तय होगी; बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं, पेरेंट्स को मिलगी सुचना

सरकारी-निजी स्कूलों में एक जैसी होगी यूनिफॉर्म: टीचरों की यूनिफॉर्म भी तय होगी; बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं, पेरेंट्स को मिलगी सुचना

मेवाड़ समाचार

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म अब एक जैसी होगी। इसमें टाई नहीं होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- आगे चलकर हम टीचरों की यूनिफॉर्म भी तय करने वाले हैं। अध्यापकों का भी आईडी कार्ड होगा।

सभी विद्यार्थियों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य किया जाएगा।

मदन दिलावर ने कहा- अब शिक्षा विभाग का शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल से चालू होगा, ताकि बच्चों को समय पर किताबें मिल जाएंगी। उन्हें गर्मियों की छुट्टियों में पढ़ने का समय मिल जाएगा। अभी तक शिक्षा सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था।

मदन दिलावर कोटा यूनिवर्सिटी में मीडिया से बात कर रहे थे।

राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत में उपस्थित होने पर ही कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी

दिलावर ने कहा- मेरे पास 3 डिपार्टमेंट पंचायती राज, शिक्षा और संस्कृत विभाग है। इन विभागों के ऑफिस अब राष्ट्रीय गान से चालू होंगे और राष्ट्रीय गीत से ऑफिस बंद होगा।

पेरेंट्स को बच्चों के बारे में जानकारी मिलेगी

दिलावर ने कहा- स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की जानकारी उनके माता-पिता को होनी चाहिए। माता-पिता को पता होना चाहिए कि उनका बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं। विद्यार्थियों के स्कूल नहीं पहुंचने पर उसकी सूचना शाला दर्पण में रजिस्टर्ड नंबर पर अभिभावकों को मिलेगी।

इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। हमने इसकी तैयारी कर ली है। जल्द ही इस व्यवस्था को शुरू करने वाले हैं।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories