The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा में महिला पर घर में घुसकर हमला: गला रेता,हालत गंभीर , एक युवक डिटेन

भीलवाड़ा में महिला पर घर में घुसकर हमला: गला रेता,हालत गंभीर , एक युवक डिटेन

मेवाड़ समाचार

रविवार तड़के कुंवाड़ा खान के पास स्थित शिव नगर में सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक युवक ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पहचान अजमेर निवासी नवीन (29) के रूप में हुई है।

चौकी सूत्रों के अनुसार, तड़के करीब 3 बजे आरोपी नवीन ने शैतान सिंह के घर में जबरन प्रवेश किया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने शैतान सिंह की पत्नी आशा कंवर से झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि नवीन ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया।

घायल महिला को गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories