मेवाड़ समाचार
राजस्थान के भरतपुर के वैर थाना इलाके में एक तरफा प्रेम के चलते एक तांत्रिक ने 2 साल के बच्चे का सिर काट डाला और उसे खेत में फेंक दिया. इस मामले का खुलासा चार साल बाद खुलासा हुआ.
राजस्थान के भरतपुर के वैर थाना इलाके में एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते 2 साल के बच्चे के सिर काटकर हत्या कर दी गई. चार साल बाद इस मामले का खुलासा हुआ. बच्चे के पिता की प्रेमिका से तांत्रिक अवैध संबंध बनाना चाहता था, जिसको लेकर बच्चे के पिता और तांत्रिक का झगड़ा हुआ. इसी रंजिश के चलते तांत्रिक ने बच्चे की गर्दन धड़ से अलग कर खेतों में फेंक दी थी.
रूप सिंह निवासी नगला खरवेरा ने 18 दिसंबर 2021 को वैर थाने में FIR करवाते हुए बताया था कि मेरे छोटे भाई बलवीर का लड़का गोलू (2) दोपहर 12 बजे खेलते हुए घर से निकल गया. परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन, वह नहीं मिला, जिसके बाद उसी दिन गोलू के परिजन थाने पर FIR करवाने के लिए पहुंचे.
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस की टीमों का गठन किया गया. गोलू को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वायड और FSL की टीमों का सहारा लिया गया. साइबर सेल को मौके पर बुलाकर BTS का डाटा लिया गया. गोलू को ढूंढने के लिए गांव के तालाब, कुएं और पोखर में सर्च किया गया. साथ ही लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवाया गया. उसके बाद गोलू का पता नहीं लग पाया. 9 जनवरी 2022 को गांव के जंगल के खेतों में एक बच्चे की खोपड़ी कटी हुई मिली.
पुलिस ने बच्चे के सिर का DNA गोलू के माता-पिता से करवाया, जहां बच्चे का सिर मिला था उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने फेरी वाले और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से पूछताछ की. DNA रिपोर्ट में पता लगा की बच्चे का जो सिर मिला था, वह गोलू का था
पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनका पौलो ग्राफी टेस्ट करवाया गया. पॉलो ग्राफी में पुलिस को कोई लीड नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हीं कुछ संदिग्ध में से ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट करवाया गया. इस दौरान विजय सिंह निवासी नगला खरबेरा को डिटेन कर पूछताछ की गई. विजय सिंह ने पूछताछ में बताया कि गोलू के पिता बलबीर का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है. आरोपी विजय सिंह भी गोलू के पिता की प्रेमिका से अवैध संबंध बनाना चाहता था.
अवैध संबंध बनाने के लिए आरोपी विजय सिंह बलवीर की प्रेमिका का पीछा करने लगा, जिस दिन गोलू गायब हुआ उससे 7 दिन पहले विजय सिंह बलवीर की प्रेमिका को खेतों में पकड़ लिया और उसके साथ अवैध संबंध बनाने पर जोर देने लगा तब बलवीर की प्रेमिका ने विजय सिंह से कहा की वह उसकी शिकायत गांव में करेगी.
विजय सिंह तांत्रिक था. उसने बलवीर की प्रेमिका को धमकी दी अगर वह किसी से उसकी शिकायत करेगी तो, वह उसकी गांव में बदनामी कर देगा और तंत्र विद्या से उसे मार देगा. जिससे डरकर बलवीर की प्रेमिका ने किसी को विजय की हरकत के बारे में नहीं बताया लेकिन, उसने बलवीर को विजय सिंह के बारे में बता दिया.
इस बात का पता लगते ही बलवीर ने विजय सिंह अपनी प्रेमिका को परेशान नहीं करने को कहा तब, दोनों में झगड़ा हो गया. विजय ने बलवीर को धमकी दी की वह उसे देख लेगा और, उसके बेटे गोलू को जान से मार देगा इसलिए विजय सिंह ने 18 दिसंबर 2021 को गोलू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी.
Author: mewadsamachar
News