The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भीलवाड़ा में दिनदहाड़े महिला की हत्या,: सिर पर पत्थर मारकर ली जान, शव की पहचान के प्रयास

भीलवाड़ा में दिनदहाड़े महिला की हत्या,: सिर पर पत्थर मारकर ली जान, शव की पहचान के प्रयास

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा सदर थाना क्षेत्र के  पुरावतो का आकोला  सरहद स्थित कोठारी नदी के पास चरागाह भूमि में सोमवार को एक अज्ञात महिला की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का तरीका और वारदात का समय दिनदहाड़े होने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम चरवाहों ने चरागाह भूमि में खून से सनी महिला की लाश देखी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष है। हत्या में इस्तेमाल हुआ खून सना पत्थर भी मौके पर मिला है।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल पर महिला और कातिल के बीच संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए कातिल का मुकाबला किया, लेकिन अंतत: वह सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने शव और वारदात में प्रयुक्त पत्थर को अपने कब्जे में ले लिया है।

शव की पहचान के किये जा रहे प्रयास

मृतका के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। हालांकि, पड़ताल के दौरान महिला के दाहिने हाथ पर मुकेश संग रतनी गुदा मिला। इसी के आधार पर पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने महिला के पहनावे का विवरण भी साझा किया है। मृतका काले रंग का ब्लाउज, हरे रंग का पेटीकोट और सफेद लहंगा तथा क्रीम रंग की ओढऩी पहने हुई थी। पुलिस आसपास के लोगों से महिला की पहचान के प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी महिला के बारे में नहीं मिल पाई।

वारदात से  क्षेत्र में फैली सनसनी

इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोग घटना के भयावह स्वरूप से स्तब्ध हैं। पुलिस आस-पास के इलाके में कातिल का सुराग तलाशने के प्रयास कर रही है।

सदर पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी सुराग को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। पुलिस स्थानीय लोगों और चरवाहों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा वारदात स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि महिला के अंतिम समय और कातिल की पहचान की जा सके। फिल्हाल मृतका की पहचान और कातिल की गिरफ्तारी ही सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories