मेवाड़ समाचार
पंचायतों के पुनर्गठन के प्रस्ताव सामने आने पर लोगों का विरोध शुरू हो गया है
ग्राम पंचायत कोटड़ी के गांव भगवानपुरा को नवगठित ढोकलीया पंचायत में शामिल करने पर ग्रामीण भडक गए ।आज उपखण्ड कार्यालय पर ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी सुमन गुर्जर एवं विकास अधिकारी रामविलास मीणा को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
दिलीप सिंह कानावत ने बताया कि राजनीतिक द्वेषपूर्ण कार्य करते हुए नव गठित पंचायत ढोकलीया में कोटड़ी पंचायत के ग्राम भगवानपुरा को जोडा जा रहा है जिसका संपुर्ण ग्राम वासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
कानावत ने बताया कि कोटडी और भगवानपुरा में एक किलोमीटर का फासला भी नहीं है कोटड़ी और भगवानपुरा एक ही गांव है जिनको राजनीतिक पुर्वाग्रह के चलते ढोकलीया में जोडा जा रहा है जिसका हम विरोध करेंगे और जरूरत पड़ने पर बडा आंदोलन भी करेंगे।
ज्ञापन देने के मौके पर विक्रम सिंह कानावत,मोहनलाल गाडरी, मोहम्मद हुसैन उस्ता ,कन्हैया लाल, लोकेंद्र,दूदाराम बद्री, राधेश्याम रामदयाल,गोविंद, मांगीलाल, जगदीश, घीसु, रामलाल, भेरू खटीक,बाबू, शिवराज गुलाब, राजू, देवी लाल आदि उपस्थित रहे
Author: mewadsamachar
News
