मेवाड़ समाचार
जिला कारागाह में गुरुवार को एक मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन शव को जिला अस्पताल ले गया, जहां शव को पुलिस ने मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। जेल प्रशासन ने बिजली चेक करते समय उक्त बंदी की गिरने से मौत होने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल स्टॉफ गुरुवार को सांवरमल नामक 30 वर्षीय बंदी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके नाक से खून निकल रहे थे। डॉक्टर्स ने सांवरमल को मृत घोषित कर दिया। एमजीएच चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया।
इस घटना को लेकर जेल अधीक्षक भैंरूसिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त बंदी कोटड़ी तहसील अंतर्गत बड़लियास थाने के बन का खेड़ा पंचायत के चावंडिया गांव का रहने वाला सांवरमल 31 पुत्र प्रहलाद ओझा जेल में बिजली का काम करता था। गुरुवार को सांवरमल जेल परिवार में ही दीवार पर लगी लाइट चैक करने सीढ़ी से चढ़ा। दोपहर करीब डेढ़ बजे सांवरमल नीचे गिर पड़ा। उसे सिर में चोट आई। जेल डॉक्टर्स व स्टॉफ एंबुलेंस से सांवरमल को जिला अस्पताल ले गये। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
करंट लगा या पैर फिसला, जांच से होगा खुलासा
जेल अधीक्षक राठौड़ ने कहा कि बंदी सांवरमल करीब दो-चार माह से जेल में लाइट का काम देख रहा था। गुरुवार को भी वह जेल परिसर की दीवार पर बंद लाइट को चालू करने सीढ़ी से चढ़ा। जो नीचे गिर पड़ा। जेल अधीक्षक ने कहा कि सांवरमल को करंट लगा या वह पैर स्लिप होने से नीचे गिरा, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जायेगी।
24 अगस्त 23 से बंद था जेल में
जेल अधीक्षक राठौड़ ने बताया कि चावंडिया निवासी सांवरमल ओझा को 24 अगस्त 2023 को जेल में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद से वह जेल में ही था। तीन-चार माह से वह जेल में बिजली का काम देख रहा था।
Author: mewadsamachar
News