मेवाड़ समाचार
जहाजपुर – कोटड़ी विधायक गोपीचन्द मीणा ने दिनांक 22.12.2024 को जिला कलेक्टर शाहपुरा को पत्र लिखकर ग्राम विकास अधिकारी व सरपंचों ग्राम पंचायत पण्डेर द्वारा किये गये भ्रष्टाचार / अनियमितताऐं व गबन की जांच करते हुये निलम्बन की कार्यवाही करने के सम्बन्ध में दिया गया था
जिस पर विकास अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा ने अग्रिम कार्रवाई करने के लिए जहाजपुर पंचायत समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों की कमेटी गठित तीन दिन जांच करने के निर्देश देने पर गुरुवार को इस रामनारायण मीणा – सहायक विकास अधिकारी जहाजपुर व कनिष्ठ सहायक राजकुमार मीणा ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत रिकॉर्ड जब्त किया।
विधायक मीणा ने निम्न कार्यों की शिकायत की – बिहाडा चौराहे व पुलिस थाने के समीप ग्राम पंचायत आबादी भूमि की गुपचुप तरीके से बोली लगाकर अपने चहेतों को पट्टे देने, ग्राम पंचायत निजी आय व राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्धारा स्वीकृत राशि का गलत इस्तेमाल किया।
गुजरिया तालाब के समीप ग्राम पंचायत आबादी भूमि पर प्रभावशाली लोगों से लाखों रुपए लेकर अवैधानिक तरीके से अपने चहेतों को पट्टे जारी करने,
नया बस स्टैंड के पास सरपंच के द्धारा ग्राम पंचायत आबादी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर 7-8 दुकानों का निर्माण कर सरकारी भूमि को हड़पने का आरोप लगाते हुए इन सभी शिकायतों की सक्षम अधिकारियों से जांच करवाकर ग्राम पंचायत की पट्टा बुक व कैश बुक पर रोक लगाने की मांग करने पर जहाजपुर पंचायत समिति जांच कमेटी ग्राम पंचायत पंडेंर कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत रिकॉर्ड जब्त करने लगे ईस कार्यवाही से नाराज़
पंचायत कार्यालय पर सौराज मीणा ग्राम विकास अधिकारी पंडेर, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार जाट, उप सरपंच शंकर लाल गुर्जर, वार्ड पंच विजय कुमार शर्मा, अमर चंद रेगर, रामराज बैरवा, प्रकाश भाट, हरद्वारी गुर्जर, कैलाशी भाट, इन्द्रा देवी सुखवाल, दिनेश कुमार रेगर, सुरेखा देवी गुर्जर सहित अनेक वार्ड पंच मौके पर पहुंचकर पंचायत समिति जांच कमेटी के समकक्ष पहुंचकर ग्राम पंचायत रिकॉर्ड जब्त करने के विरोध में नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड जब्त करने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य व आमजन के जरूरत के काम बंद हों जानें के विरोध में ग्राम पंचायत के ताला लगाकर सभी वार्ड पंच व सरपंच, उप सरपंच सभी एकत्रित होकर जहाजपुर पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा को ग्राम पंचायत कार्यालय की चाबियां सौंपी ।
इनका कहना –
ग्राम पंचायत पंडेर में मेरे द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहें है। जो कई सालों से गांव की गलियों में कीचड़ हो रहा है था। उसके निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा कई निर्माण कार्य करवाए जो इनको रास नहीं आ रहे है। जिससे आए दिन राजनीति द्धेव्षता के कारण दो तीन भाजपा कार्यकर्ता शिकायत करते रहते हैं। सभी निर्माण कार्य की जांच पहले भी उच्च अधिकारी द्वारा की गई जिसकी जांच रिपोर्ट भी पेश कर दी लेकिन निर्माण कार्यों को बंद करवाने के लिए आए दिन झूठी शिकायतें करते रहते हैं जिससे गांव का विकाश ओर जनसमस्याएं का सही समय पर निस्तारण नहीं हो पाता है
ग्राम पंचायत में महिला सरपंच होने के कारण आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गलत काम करवाने के लिए आमदा रहते हैं। और कही बार गलत शब्द तक बोल देते है लेकिन मेरे द्वारा गलत काम नहीं करने से बार बार शिकायतों को सामना करना पड़ रहा है। इसी के कारण बार बार जांच करवाने के बहाने पंचायत समिति द्वारा कमेटी गठित करके ग्राम पंचायत रिकॉर्ड को जब्त किया गया इस अब ग्रामवासियों का कोई काम नहीं हो पाएगा जिसके कारण सभी पंचायत के वार्ड पंचों के सामने पंचायत कि चाबी विकास अधिकारी को सौंप दी
ममता जाट सरपंच पंडेर जहाजपुर
Author: mewadsamachar
News