मेवाड़ समाचार
राजस्थान में कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया एक बयान से मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। जोधपुर रेंज IG विकास कुमार ने बाड़मेर SP को अभिमन्यु पूनिया के बयान के खिलाफ कानूनी राय लेकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बाड़मेर SP की ओर से कानूनी राय ली जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बयान के मामले में विधायक अभिमन्यु पूनिया मुसीबत में फंस सकते हैं।
विधायक अभिमन्यु पूनियां पर कार्रवाई क्यों ?
राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने दो दिन पहले बाड़मेर का दौरा किया था। इस दौरान सेडवा में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक अभिमन्यु पूनिया भी शामिल हुए। इस जनसभा के दौरान विधायक अभिमन्यु पूनिया ने विवादित बयान दे डाला था। जिस पर जोधपुर रेंज IG ने संज्ञान लेते हुए पुनीया पर मुकदमा दर्ज कर लिया है एसपी को कानूनी राय लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विधायक अभिमन्यु पूनियां ने कहा क्या था?
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनियां ने बाड़मेर के सेड़वा में जनसभा के दौरान कहा था कि अगर अधिकारी ज्यादा परेशान करे तो नौजवान मजबूत हैं। अधिकारी को ठोक लिया करो, फिर हम निपट लेंगे। पूनियां ने कहा कि कांग्रेसके किसी साथी या आम जनता के साथ अन्याय होता है तो यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लेकर हर जाएगा। तहसील, उपखंड, जिला स्तर पर ही नहीं IG का भी घेराव करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।
जोधपुर IG ने बयान को भडकाऊ माना !
विधायक अभिमन्यु पूनिया के इस बयान को IG ने अपराध के लिए भड़काने वाला माना। इसके बाद जोधपुर रेंज IG विकास कुमार ने बाड़मेर SP नरेंद्र कुमार मीना को कानूनी राय लेकर कानूनी कार्रवाई करने के पुनीया पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। फिलहाल बाड़मेर SP इस मामले की जांच कर रहे हैं और अभिमन्यु पूनिया के बयान को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Author: mewadsamachar
News