The specified slider is trashed.

Home » राजस्थान » अजमेर में दिनदहाड़े हत्या..सरस डेयरी के सेक्रेटरी को ऑफिस में घुसकर मारा चाकू

अजमेर में दिनदहाड़े हत्या..सरस डेयरी के सेक्रेटरी को ऑफिस में घुसकर मारा चाकू

 

 

 

 

मेवाड़ समाचार

अजमेर में दिनदहाड़े सरस डेयरी समिति के सेक्रेटरी की हत्या कर दी गई। एक युवक उनके दफ्तर में घुसा और चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से हमले में घायल किशनलाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पहले स्प्रे किया, फिर चाकू से हमला

अजमेर में सरस डेयरी समिति के सचिव की हत्या का मामला आया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि सेक्रेटरी किशनलाल आज सुबह अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक उनके ऑफिस में घुसा। युवक दरवाजा खोलकर अंदर आया और जेब से स्प्रै बॉटल निकालकर सामने कुर्सी पर बैठे किशनलाल पर स्प्रै कर दिया। इसके बाद आरोपी ने किशनलाल पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में घायल किशनलाल की हुई मौत

युवक के चाकू से हमला करने के बाद किशनलाल ने बचाव की कोशिश की। वह आरोपी से बचने के लिए पीछे हुए, मगर आरोपी उनकी टेबल पर लपक गया और फिर उनके सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद किशनलाल ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की। किशनलाल उसके पीछे ऑफिस के बाहर तक दौड़े, मगर हमलावर फरार हो गया। इस बीच घायल किशनलाल सड़क पर ही गिर गए। जिन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के गांव का ही बताया जा रहा आरोपी।

दिनदहाड़े बेरहमी से किए गए इस मर्डर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद FSL के जरिए सबूत जुटाए हैं। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक किशनलाल के गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories