मेवाड़ समाचार
(मावली संवाददाता आजाद मुल्तानी)
मावली कस्बे के फतहनगर रोड़ स्थित शनि
महाराज मंदिर पर हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 56 भोग व अन्नकूट का आयोजन किया गया
अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम के दौरान विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया गया ।
शनि मंदिर में शनिवार का विशेष महत्व होता है जिसके चलते आज दिनभर भक्तो की भीड़ रही ।
शाम को महाआरती के बाद विशाल 56भोग के प्रसाद का वितरण किया गया
मावली कस्बे मे एक मात्र शनिमहाराज मंदिर होने से भक्त आस पास से यहाँ दर्शन करने आते हैँ ।
मंदिर को विशेष रूप से रंगबिरंगी विधुत सजा से व आकर्षक फुल मालाओ से सजाया गया छप्पन भोग कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश शर्मा , छगन चौधरी ,जयप्रकाश बोकड़िया ,सुनील डागलिया , मोहन जाट आदि कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा ।
Author: mewadsamachar
News